
पटियाली ( कासगंज ) एक तरफ हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व में बहुत तेजी से विकास की राह पकड़ रहा है या फिर यूं कहा जाएे कि चांद तक का सफर हमारा भारत देश कर चुका है ! लेकिन वहीं दूसरी तरफ स्वतंत्र भारत में आजादी के एक लंबे अरसे के बाद भी पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला नरपत में रहने वाले दलित ग्रामवासी बिजली के लिए तरस रहे हैं ! यह कैसी बिडम्बना है ! ग्राम नगला नरपत वासियों की माने तो उनके द्वारा बिजली की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों सहित राजनैतिक नेताओं से की जा चुकी है , लेकिन कोई भी नेता या अधिकारी दलित लोगों की समस्या को सुनने वाला नहीं है ! आज रविवार को ग्रामवासी बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 2017 में समाजवादी पार्टी की सरकार में गांव में विद्युत पोल लगाए गए थे , लेकिन आज दिन तक हमारे मोहल्ले में बिजली के तार नहीं लगाए जा सके हैं ! गांव की युवा पीढ़ी बिना बिजली के कैसे पढ़ाई कर सकती है , इसका अंदाजा गांव के बुजुर्ग लोगों की जुवानी सुना जा सकता है हालांकि सुनने में बड़ा अजीब सा लग रहा है कि जनपद ने विकास की राह पकड़ी है , विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है , तो वही बिजली की समस्या दलित लोगों के विकास में बाधक बनी हुई है ! बिजली की विकराल समस्या ग्राम वासियों ने मीडिया कर्मियों को देकर अपनी समस्या का समाधान कराने की उम्मीद लगा रखी है। शिकायतकर्ताओं में प्रमुख रूप से बलवीर,वीरेंद्र,राम अवतार,प्रेमचंद,रघुवीर विजय सिंह,छोटेलाल सहित दर्जनों ग्रामीण रहे।