
कासगंज,अपना दल एस एवं रालोद कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अपना दल एस जिला कार्यालय बिलराम गेट चौराहे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस अपना दल एस के निर्देश पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। तथा सरदार पटेल की देश और समाज के लिए की गई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अपना दल एस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इन कार्यकर्ताओं ने तीन नम्बर प्लेटफार्म के सामने मालगोदाम रोड पर असहायों को फल भी वितरित किए।
इसी तरह राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद/राज्य सभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आसमां वारसी ने कैम्प कार्यालय अहरौली रेलवे गेट के सामने नगला सैयद कैम्प कार्यालय पर सरदार पटेल को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।