
के ए कालेज फुटबॉल टीम ने उपविजेता का खिताब जीता।
जनपद अलीगढ़ के डी एस कालेज परिसर में खेले गए फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में डीएस कालेज टीम ने के ए कालेज की फुटबॉल टीम को 2_1से हरा दिया ।के ए कालेज ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एटा के एस के कालेज की टीम को 3-1 से हरा दिया था । कालेज की फुटबॉल टीम द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कालेज प्राचार्य अशोक रुस्तगी सहित खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सिंह जादौन एवं खेल समिति के सदस्यों ने अपना आशीर्वाद देकर उनका उत्साह वर्धन किया। खिलाड़ियों में तैफ खान कप्तान , अभिषेक अग्रवाल , शहबाज गाज़ी ,अक्षम यादव , आदित्य सोनी ,आकाश वर्मा , तुषार गुप्ता , भानु प्रताप ,बंटू , प्रवीण और गौरव सिंह शामिल रहे।