देश को समृद्धशाली बनाने में शिक्षा अत्यन्त आवश्यक होता है। आचार्य किशोर महाराज

वाराणसी। श्रीजन चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य श्री किशोर महाराज ने कहा कि देश को समृद्धशाली बनाने में शिक्षा अत्यन्त आवश्यक होता है।इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए संस्था ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय खोलने के लिए कृत संकल्प है। इसमें छोटे बच्चे बच्चियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु ब्लॉक आराजी लाईन ग्राम पंचायत हरसोस में आज श्रीजन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित भारतीय विद्या परिषद विद्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य रूप से ट्रस्टी माया देवी ट्रस्टी पूजा दूबे संस्था के महासचिव ऋषिदेव द्वारा सभी बच्चों को कॉपी पेंसिल पेन स्लेट चाक तथा बिस्कुट आदि वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था की क्षेत्र प्रमुख संध्या देवी शिक्षिका नगीना देवी तथा ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे।