पुलिस मुठभेड़ के उपरांत चोरी की योजना बनाते 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस बरामद

जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 14/15-12-2023 की रात्रि में स्वाट टीम देहात व थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर बम्बे की पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ के उपरांत 02 अभियुक्तों को चोरी की योजना बनाते हुए एक लाईसैंसी रायफल, अवैध असलहा मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों का एक अन्य साथी अधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहमदगढ़ पर मुअसं- 325/23 धारा 401/307 भादवि व 3/4/25/27 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता-

  1. अरुण पुत्र नारायण सिंह निवासी डोमला हसनगढ़ थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर।
  2. मोनू पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम पेगामबरपुर थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर।
    बरामदगी-
  3. 01 लाईसैंसी रायफल 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस
  4. 01 तमंचा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस
  5. 01 चाकू नाजायज
    अभियुक्त अरुण व मोनू का आपराधिक इतिहास-
  6. मुअसं- 300/23 धारा 380/411 भादवि0 थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर।
  7. मुअसं- 325/23 धारा 401/307 भादवि व 3/4/25/27 शस्त्र अधि0 थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
  8. श्री जितेन्द्र कुमार सक्सैना प्रभारी निरीक्षक थाना अहमदगढ़
  9. व0उ0नि0 संदीप कुमार
  10. है0का0 सुनील कुमार, का0 पवन कुमार
    स्वाट टीम देहात-
  11. श्री दिनेश सिंह प्रभारी स्वाट टीम देहात।
  12. उ0नि0 वरुण कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल
  13. है0का0 जितेन्द्र यादव, है0का0 महेश उपाध्याय, है0का0 नितिन कुमार, है0का0 नितिन यादव, है0का0 अरुण कुमार, का0 मनीष कुमार, का0 आकाश कुमार, का0 रोहित कुमार, का0 संदीप कुमार
    मीडिया सेल बुलन्दशहर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks