*एटा BIG ब्रेकिंग…*

*एटा में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर और अवैध पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही, फर्जी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर को डिप्टी सीएमओ ने किया सीज,*
*लैब संचालक बिना पंजीकरण के ही तथागत पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से कर रहा था संचालित, तथागत नही बल्कि ये डायग्नोस्टिक सेंटर निकला तथाकथित डायग्नोस्टिक सेंटर,*
*ये एटा- जैथरा मार्ग पर तथागत डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से चलाया जा रहा था लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर,पैथोलॉजी के भीतर ही लैब में लगा था अवैध रूप से डिजिटल एक्सरे मशीन,*
*ये संचालक अप्रशिक्षित लोगों द्वारा एक्सरा और खून की जांच कराकर मरीजों की जिंदगी से कर रहा था खिलवाड़, पिछले काफी समय से मुख्य मार्ग पर संचालित हो रही थी ये लैब,एक्सरा और डायग्नोस्टिक सेंटर,*
*एटा जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह से स्थानीय लोगो ने की थी शिकायत, डीएम ने सीएमओ उमेश त्रिपाठी के दिए थे आदेश तब डिप्टी सीएमओ राममोहन तिवारी और स्वास्थ्य विभाग टीम ने सीज की बड़ी कार्यवाही की है।*
*थाना जैथरा कस्बा में तथागत डायग्नोस्टिक सेंटर का मामला।*