
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बरेली के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी फरीदपुर महोदय के पर्यवेक्षण मे थाना भुता के नेतृत्व में थाना भुता पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.12.2023 को समय 10.10 बजे ग्राम सिंघाई मुरावान के आगे थान के पास पीपल के पेड से आगे पुलिया से 01 नफर अभियुक्त 1.फरमान अनसारी पुत्र मंजुर अमहद निवासी मौहल्ला सराय कस्वा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली के कब्जे से 95 ग्राम नशीला पदार्थ (स्मैक) जिसका अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य करीब 15 लाख रुपये है, बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा मु0अ0सं0 601/2023 धारा 8/21/29 NDPS Act थाना भुता जिला बरेली पंजीकृत कर पुलिस हिरासत में लिये गये अभियुक्त को मय बरामद माल के अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
फरमान अनसारी पुत्र मंजुर अमहद निवासी मौहल्ला सराय कस्वा व थाना फतेहगंज पश्चिमी उम्र 22 वर्ष
मु0अ0सं0 601/23 धारा 8/21/29 NDPS Act थाना भुता जिला बरेली
बरामदगी का विवरण :-
95 ग्राम नशीला पदार्थ (स्मैक) – अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य करीब 15 लाख रुपये
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- थानाध्यक्ष श्री राजेश बाबू मिश्रा
- व0उ0नि0 श्री यशपाल आर्य
- उ0नि0 श्री वीरपाल सिंह
- का0 2880 अनुज कुमार
- का0 22 जपसर