
एटा ! आज गुरूवार को कस्बा जैथरा में बिना पंजीकरण संचालित हो रही तथागत डायग्नोस्टिक सेंटर नामक लैब को डीएम प्रेमरंजन सिहं के निर्देश पर एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी द्वारा सील कर नोटिस जारी किया गया है ! बताया जाता है कि उक्त लैब जैथरा मार्ग पर तथागत डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से संचालित हो रही थी !
तथा उसमें एक डिजिटल एक्सरे मशीन के भी संचालित होने की खबर थी ! उक्त लैब में अप्रशिक्षित लोगों से खून की जांच कराकर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड किया जा रहा था !
एसीएमओ ने बताया कि
गैर जनपद की एक महिला चिकित्सक के नाम से खून की जांच रिपोर्ट जारी की रही थी ! जब कि लैब पर मौजूद नहीं रहती हैं महिला चिकित्सक !
जिलाधिकारी एवं सीएमओ के सख्त तेवरों से जैथरा कस्बे में हड़कम्प के हालात बने हुऐ है !