तेरे बगैर सांवरिया जिया नहीं जाए तुम आ के बांह पकड़ लो तो कोई बात बने ..

बरेली, अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल का वार्षिक उत्सव प्रातः हरि मंदिर में व साया का उत्सव श्री रामायण मंदिर में बड़े उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ, दोनों सत्र में बहुत सुंदर भजनों का गायन हुआ, जिसमें हमारे सुनील मलिक जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर गणेश वंदना वह नाम संकीर्तन से शुरुआत हुई, उसके पश्चात भजन श्री सुनील मालिक द्वारा” जो मोह राम लगता मीठे”.. लुधियाना से आए अश्वनी ग्रोवर ने भजन गया “तेरे बगैर सांवरिया जिया नहीं जाए तुम आ के बाह पकड़ लो तो कोई बात बने”.. अंबाला से विवेक सबलोक , सोनीपत से राजीव शास्त्री भजन” मुझको मुझ पर नाज है उनको उन पर नाज है,” इस भजन पर जगदीश भाटिया व पीलीभीत से पधारे दीपू ने संयुक्त भावपूर्ण नृत्य किया, अश्विनी ग्रोवर ने रामायण मंदिर में सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया इस भजन पर “श्याम वादा कर गया आने का ना शाम आए ना पैगाम आया” फर्रुखाबाद से पधारे श्री मनमोहन गोस्वामी जी ने अपने संदेश में बताया की राधा नाम लेते रहो संकीर्तन करते रहो, यही जीवन का सबसे बड़ा कार्य है नैया पार तब ही लगेगी ,जब प्रभु का नाम जपते रहोगे, उसके बाद मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा जी कोलकाता से पधारे नवरत्न जी,गाजियाबाद से पधारे जगदीश साधना जी ने सभी की तरफ से आभार प्रकट कर बाहर से आए हुए पूरे देश से पधारे भक्तों का आभार प्रकट करा, सारे संकीर्तन को फूल की तरह सजाने में सहयोग रहा, ओमप्रकाश शर्मा, मधुर कृष्ण वृंदावन इंद्र मोहन पावा (ऋषिकेश,) स्वामी श्री मनमोहन गोस्वामी (वृंदावन) ,नरेंद्र मेहरा ,सोनी जी (अमृतसर) राहुल रस्तोगी , दीपू पीलीभीत, युधिष्ठिर मलिक का रहा, हरि मंदिर के रवि छाबड़ा रामायण मंदिर के अनिल अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद दिया, मीडिया प्रभारी जगदीश भाटिया ने बताया कल प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक रमादा होटल सिविल लाइन मैं संकीर्तन । वहीं से बाहर के सभी भक्तों की विदाई वह स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks