राजकीय इण्टर कालेज एटा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा ,)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अन्तर्गत तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, एटा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वावधान में आज दिनांक 13 दिसम्बर 2023 को राजकीय इण्टर कालेज एटा में समय दोपहर11.30 बजे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री कमालुद्दीन, अपर जिला जज/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को” शिक्षा का अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों से संबंधित हेल्पलाईन नम्बर, पीसीपीएनडीटी एक्ट, आदि के विषय पर” विधिक जानकारी प्रदान कराई गयी।
इसी क्रम में श्री प्रदीप रघुनन्दन, समाज सेवी द्वारा छात्रों के हितार्थ महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां प्रदान करायी गयी। साथ ही श्री योगश कुमार सक्सैना एवं पी०एल०वी०गण द्वारा महिला कल्याण से सम्बन्धित जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, नालसा हेल्पलाइन न०-15100 एवं महिला हेल्पलाइन न०-1090 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करायी गयी।
इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज एटा के प्रधानाचार्य, श्री सुभाष यादव, अध्यापकगण व अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks