
एटा – थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, निधौली कलाँ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त 1. चांद खाँ पुत्र सलीम खाँ निवासी कस्बा व थाना अकराबाद जिला अलीगढ सम्बन्धित मु0अ0सं0 226/23 धारा 363, 366, 376 भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- चांद खाँ पुत्र सलीम खाँ निवासी कस्बा व थाना अकराबाद जिला अलीगढ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री हरिपाल सिंह
- का0 नीरज
- का0 विपिन गौतम