
जनपद एटा। शासन के मंशानुरूप जनपदीय पुलिस द्वारा ई-रिक्शा के सत्यापन हेतु एक हफ्ते का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में यातायात तथा जनपदीय पुलिस द्वारा ई-रिक्शा की चेकिंग की गई। जो रिक्शा मानक के अनुरूप नहीं पाये उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।