पोषाहार वितरण में लापरवाही बरतने पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री पर दर्ज हुई एफआईआर

जैथरा ब्लाक के मुईउद्दीनपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती पुष्पा पर दर्ज कराई गई एफआईआर

ड्राईराशन वितरण में लापरवाही पाए जाने पर मुख्य सेविका की तहरीर पर दर्ज की गई एफआईआर

एटा, 12 दिसम्बर 2023 (सू0वि0)। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह ने सूचित किया है कि जैथरा ब्लाक के ग्राम मुईउद्दीनपुर केन्द्र पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती पुष्पा द्वारा ड्राई राशन न बांटने एवं गबन करने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगला तुलसी ग्राम पंचायत मुईउद्दीनपुर पर दो माह में एक बार पोषाहार बंटता है। इस प्रकरण की जांच सीडीपीओ जैथरा द्वारा की गई, जांच में पाया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती पुष्पा द्वारा ड्राईराशन वितरण नहीं किया गया है, जिसके संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकत्री को प्रथम दृष्टया कारण बताओ नोटिस जारी कर मानदेय रोका गया। नोटिस प्राप्त होने पर कार्यकत्री द्वारा अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि ड्राईराशन के गबन एवं दुरूपयोग हेतु रूपये 37515 शासकीय धनराशि कोष में जमा करने हेतु आदेशित किया, किन्तु इनके द्वारा धनराशि जमा नहीं की गई। जिसके उपरान्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री को दोषी मानते हुए इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। सुशीला देवी मुख्य सेविका जैथरा द्वारा दी गई तहरीर पर जैथरा ब्लाक के मुईउद्दीनपुर आंगनवाड़ी केन्द्र पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती पुष्पा के खिलाफ धारा 409 के तहत जैथरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks