
बरेली
अपर निदेशक अभियोजन, बरेली मंडल बरेली राजेश कुमार शुक्ला द्वारा दिनांक 12.12.2023 के पूर्वान्ह में बरेली आकर अपर निदेशक अभियोजन बरेली परिक्षेत्र बरेली का कार्यभार ग्रहण किया गया।
संयुक्त निदेशक अभियोजन बरेली अवधेश पाण्डेय, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी रुद्रेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर अपर निदेशक अभियोजन राजेश कुमार शुक्ला का स्वागत किया गया।
इस मौके पर सभी अभियोजक गण सत्येन्द्र मौर्य, नीलेश सिंह, अमित कुमार, पूनम उपाध्याय, नुसरत, पीयूष पाण्डेय, रवि मिश्रा, राम प्रकाश तथा शशि भूषण व समस्त आफिस स्टाफ उपस्तिथ रहा।
राजेश शुक्ला 1993 बेच में अभियोजन अधिकारी के रूप में चयनित हुए थे और लगातार शानदार कार्य करते हुए दिनांक 26.10.23 को अपर निदेशक अभियोजन के पद पर पदोन्नत हुए।

इससे पूर्व राजेश शुक्ला जनपद मुरादाबाद तथा हमीरपुर में बतौर संयुक्त निदेशक का आयोजन के रूप में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं।
सूचना मीडिया प्रभारी विपर्णा गौड़ अभियोजन अधिकारी द्वारा दी गयी।