
एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मु0अ0स0 216/2023 धारा 489ए, 304बी, 323, 504, 506 भादंवि व ¾ डीपी एक्ट में वाँछित अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र श्याम सिह निवासी मो0 लुहारी दरवाजा कस्बा व थाना अलीगंज एटा को जनता इण्टर कालेज के पीछे पीर बाबा की मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- नरेन्द्र पुत्र श्याम सिह निवासी मो0 लुहारी दरवाजा कस्बा व थाना अलीगंज एटा उम्र करीब 27 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
- प्र0नि0 श्री अरुण पवांर
- उ0नि0 श्री लालबहादुर सिंह
- है0का0 सुशील कुमार
- का0 सचिन कुमार
- का0 धर्मेन्द्र कुमार