थाना भोजीपुरा क्षेत्र अन्तर्गत बिल्वा पुल के पास स्कूल बस एवं ट्रक/डम्फर के दुर्घटना स्थल पर पहुंचे जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

बरेली ।

श्रीमान जिलाधिकारी,बरेली व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बरेली द्वारा जनता अस्पताल बरेली पहुचकर आज दिनांक 12.12.2023 को थाना देवरनियां क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटना में घायल दोनों छात्रों की स्थिति के बारें मे जानकारी की गयी तथा बेहतर उपचार करने हेतु चिकित्सको को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इसके उपरान्त श्रीमान जिलाधिकारी,बरेली व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बरेली द्वारा आज दिनांक 12.12.2023 को थाना भोजीपुरा क्षेत्रान्तर्गत बिल्वा पुल के पास स्कूल बस एवं ट्रक/डम्फर के दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

उल्लेखनीय है कि दुर्घटना में प्रातःकाल कुल 06 छात्रा/छात्राएं मामूली रुप से घायल हुए। इस दौरान प्र0नि0 इज्जजतनगर एवं प्र0नि0 भोजीपुरा तथा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) व स्टेट हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks