बढ़ती ठंड के चलते सृजन वैलफेयर सोसाइटी ने चौराहों पर जलवाएं अलाव

बरेली। सृजन वैलफेयर सोसाइटी ने मंगलवार को एकदम बढ़ती ठंड को देखते हुए राजेन्द्र नगर के सभी चौराहों पर अलाव सुबह 6 बजे से जलवाएं। अध्यक्ष डॉ दीक्षा सक्सेना ने बताया कि दो -तीन दिन से सर्द हवाएं चल रही हैं जिससे तापमान अचानक ही गिर गया है। कल तो रात भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। सड़कों पर सुबह काम पर जाने वाले मजदूरों और सड़कों पर ही झुग्गी में रहने वालों के कहने पर सोसाइटी ने सभी चौराहों पर अलाव सुबह को जलवाएं। आज तो सुबह पारा 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। कोहरा भी बहुत था और शीत लहर भी तेज़ थीं। अगर मौसम का यही हाल रहा तो सड़क पर रहने वाले लोगों के लिए सोसाइटी की ओर से और दिन भी अलाव जलवाएं जाएंगे।

रात में चलती शीत लहर और कोहरे को देखते हुए सोसाइटी आगे रातों में भी अलाव जलवाएं जानी की व्यवस्था करेगी। सोसाइटी उपाध्यक्ष रविन्द्र पाठक ने बताया कि हमारी सोसाइटी हर साल सर्दियों में जरूरतमंद लोगों के कहने पर गर्म कपड़ों का वितरण, कंबलों का वितरण, अलाव जलवाना आदि कार्य करती ही है। मीडिया प्रभारी अमित गौड़ के अनुसार पारा जब से गिरना शुरू हुआ है अचानक ही ठंड बढ़ी है। इसीलिए जरूरतमंद लोगों ने अपनी समस्याएं बतानी शुरू कर दी हैं। दीपक शर्मा ने सोसाइटी के सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही बताया कि इसी रविवार या जल्दी ही सोसाइटी वृहद स्तर पर जरूरतमंदों में गर्म कपड़ों के वितरण का शिविर भी आयोजित करने जा रही है। ये शिविर जरूरतमंदों के कहने पर सोसाइटी आयोजित करने जा रही है । इस अवसर पर डॉ दीक्षा सक्सेना, अमित गौड़, हरीश गंगवार, दीपक शर्मा, रविन्द्र शर्मा,दिलीप पाठक, राजीव सक्सेना, चंद्र मोहन, राहुल सिंह आदि मौजूद रहें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks