
एटा~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, गैरइरादतन हत्या के मामले में वाँछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
घटना का विवरण-
दिनांक 07.03.2022 को वादी विजय कुमार पुत्र रतिराम निवासी मोहम्मद नगर बझेरा थाना अलींगज एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 05.03.2022 को वादी के चाचा को उन्ही के गाँव के पवनेश उर्फ पप्पू पुत्र सोनपाल आदि 04 व्यक्तियों द्वारा पीटा गया जिसके कारण उपचार के दौरान वादी के चाचा की मृत्यु हो गयी है। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअस0- 55/22 धारा 304, 328 भादवि0 बनाम पवनेश उर्फ पप्पू आदि 04 ऩफर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 11.12.2023 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुअस0- 55/2022 धारा 304/328 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्तों सोनू पुत्र सतीश व सतीश पुत्र केदारनाथ निवासीगण मोहम्मद नगर बझेरा थाना अलींगज एटा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारअभियुक्तों का नामपताः-
- सोनू पुत्र सतीश निवासी मोहम्मद नगर बझेरा थाना अलींगज एटा उम्र करीब 28 वर्ष
- सतीश पुत्र केदार नाथ निवासी मोहम्मद नगर वझेरा थाना अलीगंज एटा उम्र करीब 58 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
- प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण पवार
- उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार
- है0का0 सुशील कुमार
- का0 सचिन कुमार
- का0 धर्मेन्द्र कुमार