वरिष्ठ पत्रकार रहे फरमान कुरैशी का हार्ट अटैक से निधन

एटा ! लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे फरमान कुरैशी निवासी किदवई नगर का अचानक हार्ट अटैक पडने से निधन हो गया ! बीते दो वर्ष पूर्व कोविड काल में कोरोना से ग्रसित रहने के चलते उनकी पत्नी का निधन हो गया था ! फरमान कुरैशी जनपद के वरिष्ठ शायर कशिश ऐटवी के छोटे भाई थे तथा तीन दशक पूर्व बरेली से प्रकाशित हिन्दी दैनिक विश्व मानव के जिला संवाददाता रहे थे ! बताया जाता है कि गत दिवस जब उन्हें हार्टअटैक की शिकायत हुई तो उनके परिवारीजन उन्हे लेकर बेहतर उपचार के लिऐ अलीगढ ले गऐ थे जहां आज उनका इंतकाल हो गया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks