
एटा। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति का 36वां वार्षिक अधिवेशन एवं चित्रांश सम्मेलन शहर के अविनाशी सहाय इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।
चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इन छात्र-छात्राओं व मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनूप प्रधान कुलपति इंफाल, मणिपुर ने कहा कि समाज के तमाम जरूरतमंद लोग हैं जो विषमताओं और अभाव के चलते पिछड़ जाते हैं। समर्थ मि लोग उनकी मदद कर आगे बढ़ाएं। उनके बच्चों को शिक्षा मिले तो हालात बदल सकते है। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ सतयमित्र, डॉ रमा सक्सेना सहित प्रदेश से चित्रांश बंधु पहुंचे। समिति अध्यक्ष अनुपम जौहरी एवं अभिषेक जौहरी, मोहित जौहरी ने भंडारे का आयोजन किया।
समिति उपाध्यक्ष अमित कुमार जौहरी एडवोकेट एवं रविकांत सक्सेना एडवोकेट ने अपने बाबाजीश्री मुक्त प्रसाद जौहरी एवं मां श्रीमती सन्तोष सक्सेना की स्मृति में चित्रांश बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
सम्मेलन में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये।
सम्मेलन में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष अनुपम जौहरी, महामंत्री अनिल सक्सेना, अमित कुमार जौहरी एडवोकेट, रविकांत सक्सेना एडवोकेट, विकास सक्सैना, क्षितिज सक्सैना, आलोक जौहरी, शिप्रा जौहरी, शवनम जौहरी, पूनम सक्सेना, संधीर सक्सेना पत्रकार, डॉ राजीव कुलश्रेष्ठ, हिमांशु अस्थाना,आशा सक्सेना, राजेश माथुर, संजीव सक्सेना,डी वी वर्मा, रवेन्द्र साहय, गौरव चित्रांश,रुपा जौहरी, मनोज कश्यप, डॉ गोपाल मोहन सक्सेना, के एन जौहरी एडवोकेट, डॉ राकेश सक्सेना, संकड़ों चित्रांश बंधु सम्मेलन में उपस्थित रहे।।