प्रयागराज

प्रयागराज में मीडिया से जुड़ी बड़ी खबर,
प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के तमाम सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा,
संगठन के कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से मूल संगठन के विपरीत समकक्ष संगठन बनाने और अवैध गतिविधियाँ चलाने से क्षुब्ध होकर दिया इस्तीफा।
इस्तीफा देने वालों में
भारत एक्सप्रेस चैनल के द प्रिंट लाइन के संपादक शुशील तिवारी, APN
न्यूज के ब्यूरो चीफ आलोक सिंह, एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार नितिन गुप्ता, न्यूज नेशन के ब्यूरो चीफ मानवेंद्र प्रताप सिंह, TV9 डिजिटल के सीनियर जर्नलिस्ट दिनेश सिंह, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ अमरीश शुक्ला, सहारा समय के वरिष्ठ कैमरामैन शिवेंद्र विक्रम,
सहारा समय के वरिष्ठ पत्रकार सुनील बच्चन और सुधीर शुक्ला, दूरदर्शन के पत्रकार राजकुमार रॉकी, आज तक के पत्रकार आनंद राज, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र राज, नवभारत टाइम्स डिजिटल के पत्रकार शिवपूजन सिंह,
अमृत प्रभात/NIP डिजिटल टीवी के पत्रकार अशोक कुमार अवस्थी, हिंदी खबर के पत्रकार सौरव मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल हैं।