जहां अमेरिका की मशीन फेल हो गई वहां मजदूरों ने बचाई मजदूरों की जान उन मजदूरों को सलाम

उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे 41 मजदूर को जिन 14 लोगों ने अपनी जान की फ़िक्र नहीं करते हुए सभी मजदूरों को बचाया उन लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंगवस्त्र व एक एक लाख का चेक देकर किया सम्मानित
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तरकाशी में फंसे 41 मजदूरों को सुरंग से निकालने वाले रैट माइनर्स का सम्मान किया
अखिलेश यादव ने कहा कि इन साथियों का धन्यवाद जिनके हौसलों ने 41 मजदूरों की जान बचाई। सरकार, कंपनियां 17 दिन तक प्रयास करते रहे और इन 14 माइनर्स ने जान बचाने का काम किया, इनका कोई मोल नहीं है ये अनमोल लोग है