थाना-दिवस में नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्या

फर्रुखाबाद/कायमगंज
थाना-दिवस में नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्या

आज थाना- दिवस नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक रामअवतार की अध्यक्षता में किया गया उन्होंने आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तथा उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
क्षेत्र के देशराज पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ज्योना ने अपनी जगह पर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है इसी प्रकार क्षेत्र की सोनकली निवासी पैथान ने अपनी पैतृक संपत्ति पर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ शिकायत की है। अलग-अलग क्षेत्रों से जमीनी विवाद,अबैध कब्ज़ा तथा राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायती पत्र मुख्य रूप आये।
कुल 3 शिकायती पत्र आये जिसमें 1 शिकायती पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
Si.नीरज,Si.सुनील कुमार यादव ,Si.उपदेश कुमार ,कानूनगो विमल कुमार आदि अधिकारी व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks