भारत से गरीबी को भगाना ही प्रधानमंत्री का सपना है-अनिल राजभर

भारत से गरीबी को भगाना ही प्रधानमंत्री का सपना है-अनिल राजभर

वाराणसी विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल का आयोजन शुक्रवार को जयापुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मौके पर मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने सरकार द्वारा चलाई जाए सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते हुए लाभ लेने हेतु लोगों से अपील की गई। उन्होने कहा कि केंद्र वी प्रदेश सरकार की सभी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले की सभी ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही गांव सभाओं में विभागों के अधिकारी कैंप करके योजनाओं का लाभ लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रत्येक ग्राम पंचायतो में यह यात्रा पहुंचेगी। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास व सबका प्रयास का जिक्र करते हुए कहा कि सबके प्रयास से सभी का विकास हो। यह यात्रा पूरे जनपद के एक ग्राम सभाओं मुहल्लो वार्डों तक जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी सभी गांव मुहल्लो में घर-घर तक जायेगे और जनसामान्य की समस्याओं से अवगत हों रहे हैं और उसकी मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कर रहे है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है इसे आत्मनिर्भर बनाना हैं। भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है। सभी का प्रयास होगा तभी देश आत्मनिर्भर बन पायेगा। भारत से गरीबी को भगाना ही प्रधानमंत्री का सपना है।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय जयापुर तथा पचाई के बच्चो द्वारा सरस्वती बंदना और धरती करे पुकार पर नाटक मंचन किया गया। मंत्री अनिल राजभर एवं अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्य द्वारा विद्यालय के छात्रों को निपुण प्रमाण पत्र तथा नकद पुरस्कार और अन्य लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य बाल विकास पंचायत एवं अन्य सभी विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उपलब्ध रहे। खंड विकास अधिकारी अराजीलाइन ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों को विस्तृत रूप से लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात मंत्री अनिल राजभर ने उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम जाकर वहां पर आगामी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तैयारी से संबंधित जानकारी प्राप्त की एवं मौके पर मौजूद लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks