कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का जिला मुख्यालय पर धरना पुतला दहन एवं दिया ज्ञापन।

वाराणसी
कांग्रेस की झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से 300 करोड़ रुपए से ज्यादा अघोषित नकदी बरामद होने के साथ साथ कांग्रेस के पिछले 76 वर्षों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का निरंतर एक से एक बड़ी घटनाएं लगातार जारी है। इसी भ्रष्टाचार के देशव्यापी विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला की ओर से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 76 वर्षों से लगातार जनता का पैसा लूटने का काम कर रही है। अपने लोगों और अपनी तिजोरी भर रही है। कांग्रेस पार्टी तो वैसे घोटाले का रिकॉर्ड बना रही है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय से कांग्रेस पार्टी लगातार घोटाला एवं भ्रष्टाचार करते आ रही है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि दो दिन पहले कांग्रेस की झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से 300 करोड़ रूपया से ज्यादा अघोषित नगदी बरामद होना है जिसकी गिनती अभी भी जारी है। इस अघोषित बरामदगी के बारे में कांग्रेस का कोई भी नेता बोल नहीं रहा है। इसी के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी यहां जिला मुख्यालय पर धरना और प्रदर्शन कर पुतला दहन करने का कार्य कर रहे हैं।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया को देश छोड़कर चले जाना चाहिए।
धरना एवं प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता भ्रष्टाचार बंद करो, कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारी गली गली में शोर है कांग्रेस पार्टी चोर है इत्यादि के नारे लगा रहे थे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू और भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी का पुतला भी फूंका।
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर रैली जिलाधिकारी महोदय को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय विधान परिषद सदस्य व जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विधायक सौरभ श्रीवास्तव क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया राकेश शर्मा राकेश सिंह अलगू जगदीश त्रिपाठी संजय सोनकर अशोक पटेल राहुल सिंह आत्मा विशेश्वर साधना वेदांती एड अशोक कुमार इंजीनियर अशोक यादव सुरेश सिंह मधुकर चित्रांश अभिषेक मिश्रा मीडिया प्रभारी किशोर सेठ शैलेंद्र मिश्रा सोनू अभिनव पांडेय कुसुम पटेल रौनी वर्मा बृजेश चौरसिया डॉक्टर हरि केसरी किशन कनौजिया नीरज जायसवाल दिलीप साहनी अनूप जायसवाल सोमनाथ विश्वकर्मा शोभनाथ मौर्या जे पी सिंह मधुप सिंह डॉक्टर कमलेश झा कुशाग्र श्रीवास्तव रवि राय रितिक मिश्रा कुणाल पांडेय सहित सभी मंडल अध्यक्ष व पार्षद गण मौजूद रहे।
किशोर कुमार सेठ महानगर मीडिया प्रभारी भाजपा वाराणसी।