सिंदरी की सड़कों की हालत काफी खराब हो गया

सिंदरी की सड़कों की हालत काफी खराब हो गया है सड़कों में बड़े बड़े गढ़े बनें हुए हैं इसकी दशा कब सुधरेगी यह ना तो प्रशासनिक अधिकारी और न कोई नेता बता सकते हैं ।
धनबाद
सिंदरी (धनबाद)9दिसम्बर ।
सिंदरी में सड़कों की हालत काफी खराब हो गयी है ।चाहे वह किसी भी इलाके की सड़क है शहरपुरा टेम्पु एस्टेनड कुअर सिंह चौक से रोड़ा बाँध अंबेदकर चौक से होते हुए गौशाला अटल बिहारी वाजपेयी जी के चौक, हनुमान मंदिर ए सी सी गेट होते हुए एफ सी आई एल सिंदरी कारखाना (हर्ल कारखाना सिंदरी) के गेट से होते हुए अंबेदकर चौक, सिन्दरी के विभिन्न कालोनियों के सड़कों में बड़े बड़े गढ़े बनें हुए हैं ।सिंदरी शहरपुरा गुरूद्वारा मोड़ से राँगामाटी आई एम टाईप कालोनी को जोड़ने वाली तालाब के सटे हुए सड़क की हालत काफी खराब हो गया है ।सिंदरी के सड़कों को बनाने को लेकर जब भी कोई पूजा पर्व आता है, प्रशासनिक अधिकारी से लेकर नेतागणों का बयान आने लगता है कि सिंदरी के सड़कों की मरम्मत किया जाएगा सड़कों पर बिधुत रौशनी की ब्यवस्था कराया जाएगा । लेकिन होते कुछ नहीं ,पूजा पर्व बीत चुके दिखावा और औपचारिकता के नाम पर जहाँ तहाँ कोयले के डस्ट थोड़ा बहुत डाल दिया गया वह भी वर्षा के पानी के कारण दह कर पुनः गड्ढा का रूप ले लिया ।आए दिन इन गड्ढे के कारण लोगों को वाहन चलाने में घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है वहीं लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं ।गुरु द्वारा मोड़ से राँगामाटी आई एम टाईप कालोनी को जोड़ने वाली तालाब के सटे हुए सड़क की हालत तो इतनी खराब हो गयी है की इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलने वाले भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं ।
सिंदरी के सड़कों के टूटने के कारण सिंदरी में भी सड़कों पर जब वाहनों का परिचालन होता है तब काफी धुल डस्ट उड़ता है जिससे यहाँ का वातावरण भी काफी प्रदुषित हो रहा है प्रदूषण के कारण लोगो को स्वास की बिमारी होने लगा है ।थोड़ी वर्षा में भी यहाँ सड़कों के गड्ढे तालाब में तब्दील हो जाता है ।जबकि यहाँ ए सी सी सीमेंट फैक्ट्री, एफ सी आई एल, हर्ल कारखाना सिंदरी, इत्यादि बड़ी बड़ी कम्पनी चल रही है इन कम्पनियों के छोटे एवं बड़े बड़े वाहनों का परिचालन भी इन्ही सड़कों पर होता है ।फिर भी सड़कों के हालात पर किसी का नजर नहीं है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks