क्यूॅ न लिखूॅ सच
प्रदीप कुमार तिवारी

कुठिला में समिति को धान खरीदी केंद्र न बनाकर स्व सहायता समूह को खरीदी केंद्र दिए जाने की लगी होड़
रीवा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दिनांक 01 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है, तहसील त्योंथर केंद्र कुठिला में अभी तक धान खरीदी केंद्र नही बनाया गया है, किसान धान विक्रय के लिए परेशान है कुठिला खरीदी केंद्र त्योंथर तहसील का सबसे बड़ा खरीदी केंद्र है, इस केंद्र में पिछले वर्ष 85 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई थी इस केंद्र में बड़ा मुनाफा है इसी मुनाफा को देखकर स्व सहायता समूह को केंद्र बनाने की होड़ लगी हुई है। कुठिला समिति को अपात्र बताया जा रहा है तो इस केंद्र को नियमतः किसी अन्य समिति को खरीदी दी जानी थी, परंतु ऐसा नही किया है, जबकि वास्तविकता यह है कि इस केंद्र को समिति का केंद्र न बनाया जाकर स्व सहायता समूह को खरीदी दिए जाने के लिए खाद्य विभाग के लिपिक के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा औने पौने दाम में पूर्व से ही पूरी योजना के तहत सौदा तय कर लिया गया है जिस व्यक्ति को केंद्र दिया जा रहा है उसमें कई माफिया शामिल होकर उत्तर प्रदेश की धान खपाने की फिराक में है। अब देखना यह है कि कलेक्टर रीवा द्वारा इन माफियो के मासूब इरादों पर क्या शिकंजा कसा जाएगा।