
एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता थाना जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कस्बा जलेसर में अवैध शराब की बिक्री करते हुए वायरल हुए अभियुक्त को 20 पौवा अवैध देशी शराब सहित 12 घण्टे में किया गया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कस्बा जलेसर में अवैध शराब की बिक्री करते हुए वायरल हुए अभियुक्त रोहन पुत्र श्रीपाल उम्र करीब 57 वर्ष निवासी लखमीपुर थाना जलेसर जिला एटा को दिनांक 08.12.2023 को समय 21.40 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किये गये । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 422/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- रोहन पुत्र श्रीपाल उम्र करीब 57 वर्ष निवासी लखमीपुर थाना जलेसर जनपद एटा
बरामदगी का विवरण-
- 20 क्वार्टर देशी शराब
पंजीकृत अभियोग—
- 422/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जलेसर जनपद एटा .
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्र0नि0 जगदीश चन्द थाना जलेसर जनपद एटा
2.उ0नि0 मुन्नालाल थाना जलेसर जनपद एटा
3.का0 1329 रामू यादव थाना जलेसर जनपद एटा
4.का0 619 विष्णु कुमार थाना जलेसर जनपद एटा