रेत से भरी हुई ट्राली– ट्रैक्टर एवं अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा -थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वाले तथा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले एक अभियुक्त को रेत से भरी हुई ट्राली– ट्रैक्टर एवं अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मुअसं0- 157/2023 धारा-307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट व ¾ खनन अधि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त अर्जेश पुत्र हरविलास निवासी ग्राम नंगला जई थाना जसरथपुर को आज दिनांक 09.12.2023 को नगला नया मोड सरौठ अलींगज रोड थाना जसरथपुर एटा के पास से समय 06.50 बजे एक तमंचा 02 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस (315 बोर) तथा एक ट्रेक्टर व ट्राली रेत(बालू भरी हुई।) सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. अर्जेश कुमार पुत्र हरविलास निवासी ग्राम नंगला जई थाना जसरथपुर जनपद एटा ।

बरामदगी-
1.एक तमंचा 02 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस (315 बोर)

  1. एक ट्रेक्टर व ट्राली रेत(बालू) भरी हुई।)

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. प्र0नि0 जे0पी0 अशोक
  2. है0का0 जगवीर चौधरी
  3. का0 पाल सिंह
    4.का0 जगवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks