राजीव कुमार फौजी आसेपुर वालों की मिरहची स्थित अचलपुर रोड पर कैंटीन का उद्घाटन किया

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिल संघर्षी जी ने आसेपुर गांव के राजीव कुमार फौजी की मिरहची स्थित अचलपुर रोड पर कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं उपस्थित साथियों ने मुख्य अतिथि का सर्वप्रथम बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया मुख्य अतिथि अखिल संघर्षी ने उपस्थित स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट उक्त कैंटीन पर विशेष छूट के साथ मिलेंगे जिससे आप मार्केट की अन्य दुकानों की अपेक्षा अपना नगद आर्थिक लाभ भी कर सकते हैं और देश के प्रमुख कम्पनियो के द्वारा निर्मित सामान भी फुल गारंटी के साथ खरीद सकते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, युवा जिला प्रभारी दुर्गेश कुमार, देवव्रत नेताजी, आशीष चौहान, रामपाल सिंह, दिनेश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।