
आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय दिव्यांग हितार्थ सम्मेलन का आयोजन किया गया।
खैराबाद/सीतापुर थाना खैराबाद अन्तर्गत ग्राम सभा विशुननगर चौराहे पर आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में दिव्यांगों का प्रदेश स्तरीय दिव्यांग हितार्थ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा राजेश शुक्ला ने किया इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने वंदना स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि दिव्यांगों के उत्थान के लिए सरकार भी प्रत्याशील कार्य कर रही है । इस अवसर पर संगठन के संरक्षक अभिषेक गुप्ता बबलू ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं बल्कि इसका ईश्वर का वरदान है दिव्यांग जनों में अद्भुत शक्तियां होती हैं । कार्यक्रम के उपरांत दिव्यांगजनों को सिलाई मशीन व कंबल का वितरण किया गया । इसी अवसर पर काफी अधिकारी सहयोगी संगठन के लोग भी उपस्थित रहे। अधिकारीगण संबोधन किया
मुख्य चिकित्सा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह. दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मुख्य अधिकारी राजकुमार. जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल. पिछड़ा वर्ग अधिकारी रवि शंकर गिरि
आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह. उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला. कोषाध्यक्ष विजयपाल. महासचिव बिंदू मौर्या. जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य. पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।