बरेका में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

बरेका में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन।

वाराणसी

बनारस रेल इंजन कारखाना विद्युत विभाग के तत्वावधान में दिनांक 08 से 14 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज दिनांक 08 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बरेका प्रशासन भवन के प्रांगण से ऊर्जा संरक्षण जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बरेका प्रशासन भवन से प्रारंभ होकर बरेका प्रेक्षागृह कुंदन केंद्रीय चिकित्सालय होते हुए बरेका सब स्टेशन 1 पर समापन किया गया। जिसमें प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस.के. श्रीवास्तव प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रणविजय प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शिशिर दत्त प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद बम्पाल प्रधान वित्त सलाहकार नीरज वर्मा मुख्य अभिकल्प इंजीनियर
विद्युत श्री अनिल कुमार जैन मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर एम.के.सिंह उप मुख्य विद्युत इंजीनियर अनुरक्षण नीरज सिंह के अतिरिक्ति काफी संख्या में बरेका अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। ऊर्जा सरंक्षण रैली में भाग लेने वाले अधिकांश प्रतिभागियों ने ऊर्जा संरक्षण स्लोगन लिखित तख्ती को अपने साथ लिये काफी जोश के साथ नारा लगाते हुए संपूर्ण बरेका परिसर में आम जनमानस को ऊर्जा बचत हेतु जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव ने कहा की इस रैली के संदेश से अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिजन ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेगे तथा ऊर्जा बचत मे अपना योगदान सुनिश्चित करेगे।
उल्लेलखनीय है कि बरेका ने रेलवे वर्कशॉप सेक्टर में ऊर्जा संरक्षण हेतु वर्ष 2022 में सर्वोच्च‍ स्थान प्राप्त किया था जिसके लिए उत्तेर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया गया था। विदित हो कि बरेका के प्राशसनिक भवन कर्मशाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाता हैI बरेका ऊर्जा संरक्षण हेतु बहुत ही सजग एवं निरंतर प्रयासरत है कि कैसे ऊर्जा का संरक्षण करते हुए देश कि प्रगति मे अपना योगदान दे सकते है। बरेका ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र मे कार्य करते हुए 3.859 एम डबलू पी के सोलर पवार प्लांट लगाकर वित्त वर्ष 2022-23 मे कुल ऊर्जा कि खपत में 23.25% का भागीदारी किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks