अष्टम पुस्तक मेला जिले के युवा वर्ग के लिऐ उज्वल भविष्य की संजीवनी……प्रेमरंजन सिहं


( नामचीन प्रकाशनों की पुस्तकें रहीं आकर्षण का केन्द्र )

एटा ! ए.आर.एम. मैनपुरी संजीव यादव के पिता श्री स्व. श्री बृजपाल सिंह यादव पी.ई.एस. की स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित हो रहे अष्टम पुस्तक मेले का शुभारंभ गत गुरूवार को प्रेमरंजन सिंह जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया ! जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम पुस्तक मेले के मुख्य द्वार पर एटा पुस्तक मेले का ध्वजारोहण एवं पुस्तक मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया !
जिलाधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित प्रधानाचार्य, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं को पुस्तकों की उनके जीवन में महत्वता के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें शैक्षिक, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तक क्रय करने हेतु कहा गया ! इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित प्रधानाचार्यों को भी अपने विद्यालय के पुस्तकालय हेतु पुस्तकें क्रय करने हेतु सुझाव दिया गया ! पुस्तक मेले के उद्घाटन अवसर पर मनोज कुमार गिरी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ ,उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डाइट जितेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह यादव, एआरएम राजेश कुमार यादव , प्रधानाचार्य जीआईसी सुभाष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे !
प्राचार्य डाइट द्वारा पुस्तक मेले में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता जिसका मुख्य विषय मतदाता जागरूकता रखे जाने पर पुस्तक मेले के संयोजक तथा उनकी टीम को बधाई दी गई !
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मनोज कुमार गिरी द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि उन्हें एक बार पुनः पुस्तक मेले में आकर अपने घर जैसा माहौल मिला क्योंकि वह पूर्व में जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर रह चुके हैं और पुस्तक मेले में प्राप्त अपने अनुभवों से अवगत कराया ! जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह द्वारा भी एटा में पुस्तक मेले को एक अद्भुत प्रयास बताया गया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को पुस्तक मेले के भ्रमण हेतु कहा गया !
पुस्तक मेले के उद्घाटन के अवसर पर माध्यमिक ,सीबीएसई, डिग्री कॉलेज ,डीएलएड ,के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, विजय मिश्रा, डॉ.सुधीर गुप्ता, मनोज कुमार तिवारी ,डॉ.डीके सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, डॉ.राकेश यादव, अजय मोहन शर्मा, राकेश यादव, बाबूराम, विष्णु पांडे ,श्रीमती संध्या गौतम, जनपद हाथरस से डॉ. नीतू यादव , रामकृष्ण शर्मा, श्रीमती प्रीति कश्यप प्रवक्ता , नरेंद्र यादव एडीओ पंचायत, फुटबॉल संघ के राजीव यादव सचिव,, देवेंद्र चौधरी अध्यक्ष, शैलेंद्र गुप्ता ,पदमेनद्र वाष्र्णेय , राहुल मिश्रा, मनीष दुबे, राजीव वर्मा, मनोज कोच ,सेवाराम आदि उपस्थित रहे
पुस्तक मेले के सहसंयोजक अनूप दुबे द्वारा बताया गया कि आज आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगोली प्रतियोगिता पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर ,एस बी पब्लिक स्कूल , राम बाल भारती इंटर कॉलेज ,आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर, जनता इंटर कॉलेज धुमरी ,जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा, डीपी इंटर कॉलेज कठोली, माधवानंद इंटर कालेज कसैला ,आर डी इंटर कॉलेज अलीगंज, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया !
उद्घाटन के अवसर एटा पुस्तक मेले के संयोजक संजीव कुमार यादव ए.आर.एम. मैनपुरी द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा अपील की गई की आप अधिक से अधिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ,बच्चों एवं परिवारीजनौ के साथ पुस्त मेले का भ्रमण करें,
मंच का संचालन एवं पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत एवं संजय शर्मा जी द्वारा किया गया ! मेले में इस बार एन.बी.टी. प्रकाशन,वांणी प्रकाशन,निखिल पब्लिसर्स,गीता प्रेस,सेतू पब्लिकेशन,स्टार्डम पब्लिकेशन,स्वराज,डायमंड,यूनिवर्सल आदि अनेको नामचीन प्रकाशनों की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण रही है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks