25वीं वार्षिक उत्तर-प्रदेश पुलिस घुड़सवार प्रतियोगिता

बरेली : आज दिनांक 07.12.2023 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर उ0प्र0 पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में दिनांक 01.12.2023 से 04.12.2023 तक आयोजित 25वीं वार्षिक उत्तर-प्रदेश पुलिस घुड़सवार प्रतियोगिता में विजेताओं को पुलिस कार्यालय बरेली में सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया एवं हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

विजेताओं का विवरण निम्नवत् हैः-
1.SIMP श्री अशोक कुमार ने ड्रेसाज व्यक्तिगत प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक व टीम टेंट पेंगिग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता।
2.CMP अंकित कुमार ने शो जम्पिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता।
3.CMP तरुण सांगवान ने टीम टेंट पेंगिग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता तथा टेंट पेगिग व्यक्तिगत प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
4.CMP हिमांशु कुमार ने टीम टेंट पेंगिग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता।
5.CMP मो0 नासिर ने टीम टेंट पेंगिग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता
6.सईस छत्रपाल ने सईस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks