अन्तर्महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कासगंज कालेज चैम्पियन


कासगंज,राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय , अलीगढ़ से संबद्ध एथलेटिक प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला टीम ने चैम्पियन शिप जीती ,यह प्रतियोगिता अलीगढ़ के देवी अहिल्याबाई स्टेडियम पर आयोजित की गई जिसमें 32 संबद्ध महाविद्यालयों ने भाग लिया , पुरुष वर्ग में भारत शर्मा और महिला वर्ग में सोनी यादव ने 3-3 पदक जीते प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने किया ,के ए कालेज में शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि प्रतियोगिता में चुनी गई टीम राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनीवर्सिटी के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे नार्थ ईस्ट जोन किट यूनिवर्सिटी , भुवनेश्वर में भाग लेगी ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउन्सलिंग के सचिव डॉ शहनवाज खान ने सभी उपस्थित टीमों का हार्दिक अभिनन्दन किया।
कालेज के शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि के ए कालेज कासगंज के पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में ब्रजेश को कांस्य पदक ,200 मीटर दौड़ में आनन्द कुमार को कांस्य पदक ,400 मीटर दौड़ में आनन्द कुमार को रजत पदक 1000 मीटर दौड़ में , दिनेश कुमार को स्वर्ण पदक , रंजीत को रजत पदक ,21किलोमीटर दौड़ में रंजीत कुमार को स्वर्ण दिनेश को रजत पदक , लंम्बी कूद में शिवम् कुमार को रजत पदक ,गोला फेंक ,चक्का फेंक ,तार गोला फेंक में भारत शर्मा रजत पदक प्राप्त हुआ।
महिला वर्ग में 100, 200मीटर दौड़ में अर्चना शर्मा रजत पदक ,सोनी यादव कांस्य पदक ,800 मीटर दौड़ में सोनी यादव रजत पदक ,5000 मीटर दौड़ में रानी बेटी स्वर्ण पदक ,1000 मीटर दौड़ में शशि कुमारी स्वर्ण पदक , चन्द्र प्रभा रजत पदक ,21 किलोमीटर दौड़ में चंद्र प्रभा स्वर्ण पदक , ऊंची कूद सुधा कुमारी रजत पदक ,भाला फेंक करिश्मा कांस्य पदक ,तार गोला फेंक करिश्मा कांस्य पदक तथा हेप्टाथलन में सोनी यादव स्वर्ण पदक विजेता रहीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks