
बुलन्दशहर सिकन्दराबाद में श्री श्याम परिवार सेवा समिति ने बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा*
बता दे की यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद के कबाड़ी बाजार में मंदिर श्री भजनलाल में 8 दिसंबर को राधे नाम का कीर्तन व श्री श्याम सेवा समिति का 61 वाँ मासिक कीर्तन होने जा रहा है उसी को लेकर आज नगर में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई।
यह निशान यात्रा नगर के खुरजा गेट चौकी के पास राधा कृष्ण मंदिर से चलकर जी0टी रोड़ थाने के सामने से होकर चौधरीबाडा़ , वैद्यबाडा़, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार होते हुए भजनलाल मंदिर पर सकुशल संपन्न हुई।
इस निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति के सभी पदाधिकारी अपनी अपनी ड्युटी पर मुस्तैद नजर आये।
इस निशान यात्रा की कुछ झलकी पेश है।