बैटल आफ माइंड्स इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 प्रतियोगिता में बरेका सेंट जॉन्स स्कूल वाराणसी के विजयी छात्रों को बरेका ने किया सम्मानित।

वाराणसी
रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी क्विज प्रतियोगिता बैटल आफ माइंड्स इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 के शानदार फिनाले में बरेका सेंट जॉन्स स्कूल वाराणसी के छात्रों ने अपना जलवा दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना अपने प्रतिष्ठित कार्यक्रम बैटल ऑफ़ माइन्स इंडियन आर्मी क्विज 2023 के साथ कारगिल युद्ध में शहीद हुए बहादुर सैनिकों की स्मृति एवं इस युद्ध में भारत की जीत की 25वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। चार महीने तक चली इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता में देश भर से 32000 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया था।
बैटल आफ माइंड्स-इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 में बरेका के एरिया मैनटेनेंस शॉप में टेकनीशियन फिटर पद पर कार्यरत कर्मचारी श्री मनकला राजू के पुत्र मास्टर मनकला हरीश एवं इंजन टेस्ट शॉप में टेकनीशियन फिटर पद पर कार्यरत सुनील कुमार राय के पुत्र मास्टर अश्वनी कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्विज़ में विजयी हुए। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बरेका के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री रणविजय ने दोनों छात्रों को उनके माता पिता के साथ अपने कक्ष में आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी मुख्यालय श्याम बाबू उप मुख्य कार्मिक अधिकारी कर्मशाला राजेश कुमार वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी आर. के. गुप्ता सहायक कार्मिक अधिकारी कर्मशाला एम. ए. अंसारी सहायक कार्मिक अधिकारी मुख्यालय पीयूष मींज एवं जन सम्पर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार के साथ कार्मिक विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रणविजय ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।