वैशाली जिला अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस – 2023 के अवसर पर अनुमंडल जीवी वी स्तरीय बुनियाद केन्द्र, महनार में खेल कूद,चित्रकला एवं गायन तथा अन्य कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के बीच कराया गया। कार्यक्रम के उपरान्त प्रतियोगिता में चयनित बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल गये। साथ ही इन अवसर पर जिला पदाधिकारी – सह – अध्यक्ष जिला स्तरीय चयन समिति में चयनित दिव्यांग लाभुकों को ट्राई साईकिल का वितरण किया गया। जिसमें महनार प्रखण्ड के कुल-09 एवं सहदेई बुजुर्ग के कुल 04 लाभुको को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया गया।
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना, ‘सम्बल’ अन्तर्गत बैटरी चालित ड्राइसाइकिल का वितरण किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य है कि इससे दिव्यांग छात्र छात्राओं को पढ़ाई में सहयोग मिले।साथ ही वैसे दिव्यांगजन जो स्वरोजगार करते हैं, उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जाय तथा उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाया जा सके।
इस अवसर पर उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषाग, जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र, विदुपुर केन्द्र प्रबंधक, महनार एवं अन्य सभी कमियों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।