सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूर, वीडियो वायरल कर सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार

सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूर, वीडियो वायरल कर सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार

झारखंड के गिरिडीह,हजारीबाग और बोकारो जिले के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है।झारखंड के प्रवासी मजदूरों का विदेशों में फंसने का मामला एक बार फिर सामने आया है।इस बार झारखंड के 45 प्रवासी मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं।मजदूरों को काम के बदले कंपनी के द्वारा पांच महीने से मजदूरी नहीं दी जा रही है।इससे मजदूरों के समक्ष खाने- पीने का संकट उत्पन्न हो गया है। मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से वतन वापसी की गुहार और बकाया मजदूरी की भुगतान किए जाने की मांग की है।

श्रमिकों की मदद के लिए की अपील
प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार से मजदूरों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में झारखंड में आए दिन कहीं न कहीं से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। लोग रोजी रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे हालात में मजदूर बड़ी मुश्किल से अपने वतन लौट पाते हैं।ऐसे सरकार को मजदूरों का पलायन रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।अभी भी झारखंड के 5 मजदूर जो सऊदी अरब में फंसे हुए हैं।

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के तारानारी के अर्जुन महतो,भागिरथ महतो,टेकलाल महतो,बेको के संतोष साव,महेश साव,कामेश्वर साव, खेतको के महेश महतो,रीतलाल महतो,विजय महतो,मुंडरो के अशोक महतो जरमुने सोहन कुमार,डुमरी प्रखंड के बरियारपुर इंद्रदेव महतो,चैनपुर के राजेश कुमार महतो,पोरदाग गणेश साव,डुमरी के सुभाष कुमार,जानकी महतो,
बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के पोखरिया जगदीश महतो,गोनियाटो रामचंद्र महतो,गोमियां प्रखंड के करी के प्रदीप महतो,सीधाबारा के मनोहर महतो हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के अचलजामू के सहदेव राजवार,रूपलाल महतो,करगालो के बहादुर महतो,नागेश्वर महतो,सीतल महतो,रोहित महतो,मेघलाल महतो,रंजन राज मेहता,सारूकुदर के भैरो महतो,उच्चाघाना के सुकर महतो नंदलाल महतो,लोकनाथ महतो,सुनिल महतो,बलकमक्का के तिलक महतो,थानेश्वर महतो,अम्बाटांड महानंद पटेल,प्रमोद महतो,अनंतलाल महतो,खरकट्टो के तापेश्वर महतो,सीरैय के टोकन सिंह,अलखरी के धानेश्वर महतो,नागी चुरामन महतो,केन्दुवाडीह के भुनेश्वर महतो,जितेंद्र महतो,बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के बालगोविंद महतो शामिल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks