
आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत छात्राओं को किया गया जागरूक।
कासगंज,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ज़ोन , आगरा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कालेज में बालिकाओं को आप्रेशन जागृति के संबंध में जागरुक किया गया तथा झूठे मुकदमे से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया साथ ही ऐसे मामलों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों के दुरुपयोग से बचने की एवं यौन शौषक को पहिचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने को जागरूक किया गया , साथ ही विभिन्न हैल्पलाइन नम्बरों और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कालेज की प्राचार्या डॉ सोमवती शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण।
जनपद में थाना सोरों के अन्तर्गत शूकर क्षेत्र महोत्सव , पूजन , दर्शन एवं पंचकोशीय परिक्रमा के आयोजन को देखते हुए जिलाधिकारी सुधा वर्मा और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया गया और यात्रा से संबंधित सभी बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों को दिये इस पंचकोशीय परिक्रमा में एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान मार्ग में संबंधित व्यवस्थाओं और डायवर्सन आदि के लिए भी प्रारंभ एवं समाप्ति स्थल के लिए निर्देश जारी किए।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत।
थाना सोरों के अन्तर्गत नगरिया – सोरों के बीच कोल्ड स्टोरेज के पास दो मोटरसाइकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ,जिसकी सूचना पर सोरों पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों तथा जिला अस्पताल भिजवाया गया लेकिन एक की इलाज के दौरान और एक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने बताया कि इनकी पहिचान धर्मेंद्र पुत्र हरिनंदन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बक्सर थाना सहसवान बदायूं के एवं तारा चंद्र पुत्र राम स्वरूप निवासी ग्राम घटियारी बनीपुर थाना सोरों कासगंज के रूप में हुई है उन्होंने बताया कि पंचनामे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।