
बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर श्रृद्धा सुमन अर्पित।
एटा,स्थानीय पुलिस कार्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित और अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं देश के उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया और उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इसी क्रम में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी द्वारा बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सोरों गेट स्थित अम्बेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं मालगोदाम रोड पर असहायों को फल वितरित किए गए , इस अवसर पर जनपद की कार्यकारिणी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डॉ विनय शौनक कासगंज।