
बरेली : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिणाम दिवस की अवसर पर कई जगह हुए कार्यक्रम बरेली, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिवार्ण दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी का आयोजन आयोजित किया गया इससे पूर्व महानगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया पंचशील कॉलोनी में महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने अंबेडकर पार्क कोतवाली के सामने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने छोटी बिहार पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए !भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए इसके बाद विचार गोष्ठी मुख्य अतिथि अशोक भारती और मुख्य वक्ता महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा आज संविधान के जनक बाबा साहब पुण्यतिथि है हम सब युवाओं को उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा बाबा साहब बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों की भलाई के लिए लगा दिया और जातिवाद को खत्म करने के लिए, गरीब पिछड़ो के उत्थान के लिए अपना जीवन अर्पित किया अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा समाज को सही मार्ग दिखाने का कार्य बाबा भीमराव अंबेडकर ने किया भाजपा नेता मनोज थपलियाल ने युवाओं से कहा हम सबको बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए गए मार्गों पर चलना चाहिए अनुसूचित मोर्चे के महानगर अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हम सब के मार्गदर्शक हैं और हमारे आदर्श हैं उनके बताएं मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए विचार गोष्ठी का संचालन विकास पासवान ने किया
विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अशोक भारती, अनिल कुमार एडवोकेट, डॉ अनिल शर्मा, मनोज थपलियाल, योगेश कुमार, विष्णु शर्मा, शिशुपाल सिंह कठेरिया, भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु अग्रवाल, जेपीएस पाल, अमरीश कठेरिया, रंजीत वाल्मीकि, राजन कुमार, दलवीर एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं अनुसूचित मोर्चे के पदाधिकारी गण मौजूद रहे