
कासगंज,10 मुकदमों का आरोपी गिरफतार। थाना गंजडुंडवारा के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस ने गौ-वध अधिनियम 3/5/8, पशु क्रूरता अधिनियम 11,आयुध अधिनियम 3/25, गैंगस्टर एक्ट 2/3 सहित संगीन धाराओं में दर्ज 10 मुकदमों के आरोपी मुकीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा को , क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत एवं थाना प्रभारी अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं उनकी टीम ने गिरफ्तार किया जाना बताया जाता है।
डॉ विनय शौनक कासगंज।