मेला मार्ग शीर्ष की तैयारियां शुरू

मेला मार्ग शीर्ष की तैयारियां शुरू।
कासगंज,जिलाधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में यहां कलैक्ट्रेट सभागार में पौराणिक तीर्थ सोरों शूकर क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगने वाले मेला मार्ग शीर्ष ,जोकि 20 से शुरू होने वाला है , के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्देशित किया गया कि मेले को प्रान्तीय स्तर से भव्यता के साथ लगवाया जाय जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मेले में आने से शौचालय , स्नान , पेयजल , प्रकाश , सफाई , सुरक्षा व्यवस्था , वाहनों की पार्किंग से संबंधित कोई असुविधा न हो। हरि की पोड़ी में गोरहा माइनर से निरंतर जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सीय कैम्प लगाए जायें , निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करने के लिए एल ई डी लगाने एवं मीडिया कैम्प , मेला अवधि में कृषि सम्मेलन , नाट्य प्रस्तुति ,विधिक सेवा प्राधिकरण , महिला सशक्तिकरण , आदि के लिए कार्यक्रम आयोजित कराने की व्यवस्था की जाय ,नागा साधुओं के लिए नगरपालिका द्वारा पहले से जगह सुनिश्चित की जाय , सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए ,22से 25 दिसंबर के बीच स्नान रहेगा। 26दिसं. पूर्णिमा पर विशेष स्नान रहेगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मेले में अस्थाई चौकी तथा वाच टावर का निर्माण करा कर पर्याप्त पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जायगी इसके अतिरिक्त खोया पाया केन्द्र , गोताखोरों की व्यवस्था मुख्य स्नानों पर रुट डायवर्जन भी किया जाएगा। शोभा यात्राओं के लिए अलग से पुलिस व्यवस्था रहेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks