संहार भैरव के मंदिर में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया।

वाराणसी काशी के अष्ट भैरव में प्रसिद्ध गायघाट पाटन दरवाजा स्थित श्री संहार भैरव के मंदिर में मंगलवार को भैरव अष्टमी के शुभ अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम संयोजक राकेश मेहरोत्रा ने बताया कि भैरव अष्टमी के शुभ अवसर पर सोमवार को श्री संहार भैरव बाबा का दिव्य रुद्राभिषेक किया गया तत्पश्चात मंदिर के पुजारी पंडित सुनील जी बब्बू गुरु के द्वारा बाबा की महाआरती की गई इस अवसर पर मंदिर में सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने दर्शन पूजन किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश मेहरोत्रा चंदू अग्रवाल पूर्व पार्षद रतन जेटली विशाल पाठक सहित अनेक क्षेत्रीय गणमान्य लोक उपस्थित थे।