20 दिसम्बर से सोरों में मेला मार्गशीर्ष का होगा शुभारंभ।
एकरूपता और भव्यता के साथ लगवाया जाये मेला-जिलाधिकारी

कासगंजः जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि सोरों नगर क्षेत्र में 20 दिसम्बर से होने वाले मेला मार्गशीर्ष को एकरूपता और भव्यता के साथ लगवाया जाये। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सहित वाहनों की पार्किंग, प्रकाश एवं सफाई, शौचालय, स्नान, पेयजल, अग्निशमन, आदि की समुचित व्यवस्थायें गोरहा माइनर गूल से श्री गंगाजी हरि की पौड़ी में निरन्तर जलापूर्ति, मेला मार्गशीर्ष में सर्दी, जुकाम बुखार आदि से बचाव हेतु चिकित्सीय कैम्प, लगवायें जाये। मेला मार्गशीर्ष अवधि में निरन्तर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, मेले में आये गंगास्नानार्थियों की सुरक्षा हेतु पुलिस व्यवस्था मेले में आये तीर्थयात्री गंगास्नानार्थियों की सुरक्षा हेतु पुलिस/पी0ए0सी गोताखोर, मेला अवधि में राजमार्ग एवं मेला प्रांगण में जाम की स्थिति से बचाव हेतु व्यवस्था एवं मेला अवधि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कृषि सम्मेलन नाट्य प्रस्तुति, विधिक सेवा प्राधिकरण, स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुति, महिला सशक्तीकरण आदि। मेला मार्गशीर्ष के अवसर पर राज्य सरकार योजनाओं पर एलईडी लगाने के लिए प्रचार प्रसार मीडिया कैम्प आदि पर चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि मेले में सफाई व्यवस्था हेतु टैªक्टर, पानी टैंकर, मोबाइल टाॅयलेट आदि की उपलब्धता समय से करा ली जाये। मेले में मादक पदार्थों की बिक्री आदि को प्रतिबन्धित कराया जायेें, मेले में व्यवस्था अच्छे ढंग से कराई जायंे।
नगर पालिका सोरों द्वारा मेले की समस्त व्यवस्थायें पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराई जायें। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवायें। मेला क्षेत्र में 50 केवी का अस्थायी कनेक्शन स्वीकृत कराकर 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जाये। वराह मन्दिर व सभी मंदिरों प्रमुख चैराहो पर व्यापक लाईट व्यवस्था की जाये। विद्युत आपूर्ति हेतु लगाये गये पोल व तार किसी हादसे का कारण ना बनें इसकी विशेष निगरानी की जाये। वाॅटर कूलर अभी से चेंक करा लिये जायें यदि कुछ खराबी है तो ठीक कराया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिये मेला परिसर में चिकित्सा शिविर सीएचसी सोरों में बेड रिर्जव रखे जायें साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये। मेले में दुकाने सुव्यवस्थित तरीके से लगवायी जाये प्रत्येक दुकानदार के लिये स्थान चिन्हित हो। मेले में सफाई व्यवस्था हेतु रोस्टरवार के साथ क्षेत्र व स्थानवार लोगों को तैनात किया जाये जिससे सफाई कर्मी को ढूंढना ना पड़े। जगह-जगह डस्टबिन रखवाये जायें। नागा साधुओं की सुविधा के लिये नगर पालिका द्वारा पहले से जगह चिन्हित कर दी जाये। एआरटीओ व एआरएम रोडवेज मेला अवधि में रोडवेज बसों और अन्य वाहनों के लिये पार्किंग स्थल एवं रूट निर्धारित कर श्रद्धालुओं के लिये अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करायें। सभी व्यवस्थाये समय से पूर्ण कर ली जाये। 22 से 25 तक रहेगा स्नान 26 दिसम्बर को पूर्णिमा पर विशेष स्नान होगा।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा मेला परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुये बताया कि मेले में अस्थायी चैकी तथा वाॅच टाॅवर का निर्माण करा कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जायेगी। इसके अतिरिक्त खोया -पाया केन्द्र, गोताखोरों की व्यवस्था, मुख्य स्नानों पर रूट डायवर्जन भी किया जायेगा। शोभा यात्राआंे के लिये अलग से पुलिस व्यवस्था की जायेगी।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष के0पी0 सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार दूबे, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी कासगंज, एआरटीओ, जिला पूर्ति अधिकारी, ईओ नगर पालिका उपे्रन्द्र मिश्रा, सुरेश चन्द्र पटियात, हेमन्त त्रिगुणायत, व सम्रान्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।