
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट पर मु0अ0सं0 297/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- पुष्पेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कुल्ला हबीबपुर थाना सकीट जिला एटा।
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा तथा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 श्री चुन्नीलाल
- का0 संजय सिंह
- का0 रोहित कुमार