फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–

उधार दिए रुपए मांगना महिला को पड़ा भारी,युवक ने मारी गोली
उधार दिए रुपयों का तगादा करने पर भतीजे ने चाची को गोली से उड़ाया
गोली लगने से घायल महिला झटपटा कर घर के आगे गिर पड़ी
आनन फानन में परिजनों ने नाला मछरट्टा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया
मोहल्ला खतराना निवासी तनुजा तिवारी लिंजीगंज डाक खाने मे करती हैं नौकरी
डाकखाने मे ही काम करने वाले भतीजे रोहित तिवारी को काफी समय पहले रुपए उधार दिए थे
सोमवार को रुपए वापस मांगने पर भतीजे से विवाद हो गया, गुस्साए भतीजे ने महिला के पेट मे गोली मार दी
निजी अस्पताल पहुंच कर सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने घायल महिला से घटना के संबंध में ली जानकारी
सीओ सिटी ने बताया आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ की जा रही है
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना का मामला