रेल विभाग अब माल गोदामों की सुध लेगा

रेल विभाग अब माल गोदामों की सुध लेगा।
रेल विभाग में दो दशकों से ज्यादा समय से रेलवे की आमदनी की जीवन रेखा कहे जाने वाले बन्द पड़े गुड्स यार्ड यानि कि मालगोदामो की काया पलट करने जा रहा है, जिसके अंतर्गत जीर्ण शीर्ण पडे माल गोदामों की हालत सुधरेगी।
रेलवे के इज्ज़त नगर मंडल में माल लदान दुगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए माल गोदामों की एप्रोच रोड, माल उतार चढ़ाव के लिए रैंप श्, श्रमिकों के, व्यापारियों के लिए सुगम बैठने की व्यवस्था, प्रकाश के लिए मास्क लाइटें , शौचालय आदि की व्यवस्था की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यवसायिक उन्नति के लिए तथा असुविधा से बचाने के लिए एक अधिकारी को भी तैनात किया जाएगा। टनकपुर,हल्दी रोड़, फर्रुखाबाद, काशी‌पुर , कासगंज आदि स्टेशनों पर शीघ्र ही इस विषय में कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks