अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का फिल्म के सेट पर हो गया झगड़ा, लॉकडाउन के बीच Throwback Video हुआ वायरल

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो नए-नए वीडियो के जरिए लोगों को इस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक कर रहे हैं. इसी बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में अक्षय और कैटरीना (Katrina Kaif Video) गाने की शूटिंग के दौरान आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं. अक्षय और कैटरीना के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

 

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का यह वीडियो फिल्म ‘तीस मार खान (Tees Maar Khan)’ फिल्म के सेट का है. वीडियो में फराह खान (Farah Khan) उनसे कोई पोज बनाने के लिए कह रही हैं, इसको  लेकर अक्षय  और कैटरीना झगड़ रहे हैं. अक्षय और कैटरीना के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वहीं, भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की बात करें, तो देश में इस खतरनाक वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17, 265 पहुंच गया है, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस से अब तक 543 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 17,265 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,553 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks